यदि बंगाल को देवी की भूमि कहें तो गलत ना होगा, जिस तरह से बंगाल में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जाती है, उसी प्रकार लोग लक्खी पूजा और काली पूजा भी श्रद्धाभाव से मनाते है | कल लक्खी पूजा है और कुछ दिनों बाद माँ श्यामा यानि काली पूजा की तैयारी शुरू हो जाएगी | फिलहाल लक्खी पूजा को लेकर लोग काफी उत्साहित है और लक्खी पूजा की तैयारी शुरू हो गई है | लोग भक्ति भाव से मां लक्खी की आराधना करते हैं | सिलीगुड़ी व आस-पास के क्षेत्रों के बाजारों में छोटी-बड़ी सुंदर-सुंदर माँ लक्खी की मूर्तियां बिक रही है और लोग लक्खी पूजा के लिए जम कर खरीदारी कर रहे हैं | लक्खी पूजा को लेकर बाजार में रौनक बना हुआ है,वहीं व्यापारियों के चेहरे पर भी मुस्कान बनी हुई है | लक्खी पूजा के दौरान लोग घर में विभिन्न तरह के पकवान बनाते हैं और माँ लक्खी को भोग लगाते हैं | माँ लक्खी को विभिन्न पकवानों के अलावा नारियल के लड्डू का भी भोग लगाया जाता है और यह काफी प्रचलित भी है |
लाइफस्टाइल
लक्खी पूजा को लेकर बाजारों में रौनक !
- by Gayatri Yadav
- October 27, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 989 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
arrested, arms, crime, firearms, indian railway, new jalpaiguri, newsupdate, railway
हथियारों की तस्करी से पहले स्टेशन पर गिरफ्तार हुए
October 26, 2026
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
