September 24, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल जुर्म सिलीगुड़ी

दिनदहाड़े घर में चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए चोरों की धुनाई !

सिलीगुड़ी: फुलबाड़ी 2 नंबर ग्राम पंचायत इलाके में आज दोपहर को चोरी की घटना से सनसनी फैल गई | बता दे कि, फुलबाड़ी दो नंबर ग्राम पंचायत सिपाइपाड़ा इलाके के स्थानीय लोगों ने बताया कि, आए दिन इस क्षेत्र में चोरी की घटनाएं घटित होती रही थी, जिसको लेकर स्थानीय लोग काफी परेशान थे | उन्होंने यह भी बताया कि, आज दोपहर को दो युवक इलाके के एक घर में घुस गए और चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे, तभी घर के लोगों ने दोनों युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया | घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, साथ ही लोगों ने रंगे हाथों पकड़े गए चोरों को एक पेड़ से बांध दिया और घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी गई | जानकारी मिलते ही एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया | पुलिस मामले की छानबीन कर रही है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *