June 13, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स siliguri

ओल्ड एज होम में एसएसबी के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित !

https://khabarsamay.com/tree-plantation-programme-organised-in-collaboration-with-ssb-at-old-age-home/

सिलीगुड़ी: पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को ओल्ड एज होम (अपना घर) परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महानिरीक्षक सीमांत सिलीगुड़ी श्री वंदन सक्सेना के निर्देशन में तथा उप महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी श्री ए.के.सी. सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब एवं यूनिक फाउंडेशन के सहयोग से किया गया।

इस अवसर पर उप महानिरीक्षक श्री ए.के.सी. सिंह ने उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।

अपने संबोधन में उन्होंने सशस्त्र सीमा बल के जवानों के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि बल के कार्मिक राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने परिवारों से दूर रहकर कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, ताकि आम नागरिक सुरक्षित वातावरण में जीवन यापन कर सकें। उन्होंने उपस्थित परिवारजनों को आश्वस्त किया कि सशस्त्र सीमा बल सदैव उनके साथ खड़ा है तथा जवानों की वीरता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से भी अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान श्री ए.के.सी. सिंह ने स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया और उपस्थित लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर नॉर्थ बंगाल थर्ड जेंडर हेड सुश्री सोना देवी बर्मन, अन्य गणमान्य अतिथि तथा सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी के अधिकारी एवं बल कार्मिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *