सिक्किम: सिंगतम थाने की पुलिस ने मादक पदार्थों के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया | पुलिस सूत्रों के अनुसार खुफिया जानकारी के आधार पर एसआई लक्ष्मण गजमेर के नेतृत्व में अभियान चलाकर सिंगटम ब्रिज के पास सिंगटम ट्रैफिक पॉइंट पर एक ट्रक को रोक कर उसकी तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान ट्रक से प्रतिबंधित कफ सिरप की कुल 39 बोतलें बरामद की गई। इसके अलावा पुलिस ने ट्रक के चालक राबिन तमांग, ( 32) और खलासी मनोज सुब्बा ( 42 ) को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने घटना की जाँच शुरू कर दी है |
जुर्म
मादक पदार्थों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
- by Gayatri Yadav
- December 13, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 3095 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
siliguri, Action, good news, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
त्योहारों से पहले उत्तर बंगाल में DRI की बड़ी
October 7, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की लड़की के साथ यूपी में गैंगरेप! पुलिस
September 28, 2026
