सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी वार्ड नंबर 42 भूपेंद्रनगर में चार दोस्तों में झड़प हो गई,जिसके बाद तीन दोस्तों अंकित शर्मा, रोहित शर्मा और प्रभास शर्मा ने एक अन्य दोस्त मनीष गुप्ता को चाकू मार दिया | बाद में शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मनीष गुप्ता की मृत्यु हो गई। घटना से आक्रोशित भीड़ ने शहर के निजी अस्पताल में तोड़-फोड़ की | पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी अंकित, रोहित और प्रभास को गिरफ्तार कर लिया है |
साथ ही अस्पताल में तोड़-फोड़ की घटना के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया |
हालांकि, अस्पताल में तोड़-फोड़ के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए दोनों वाम मोर्चा के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। हालांकि, वाममोर्चा दार्जिलिंग के जिला सचिव समन पाठक ने कहा कि इन दोनों वामपंथी कार्यकर्ताओं को जानबूझकर गिरफ्तार किया गया है, वे किसी भी तरह से अस्पताल की तोड़-फोड़ में शामिल नहीं थे। वे दोनों उस अस्पताल में परिवार के साथ खड़े होने के लिए ही गए थे, तभी एक स्थानीय युवक की मृत्यु हो गई और इस घटना को लेकर आज सुबह वामपंथियों द्वारा भक्तिनगर थाने में धरना प्रदर्शन किया गया |
राजनीति
अस्पताल में तोड़-फोड़ मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- December 20, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1214 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
siliguri, Action, death, newsupdate, sad news, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
तीन में से सिर्फ एक भट्ठी चालू! सिलीगुड़ी के
October 12, 2026
siliguri, durga puja, newsupdate
सिलीगुड़ी में महालया पर तर्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
October 10, 2026
