नक्सलबाड़ी: आदिवासियों की जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने के आरोप में तृणमूल कांग्रेस के दो नेताओं को गिरफ्तार किया गया। इस घटना में नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने सुशील घोष और बनिया सिंह को गिरफ्तार किया | ये दोनों नेता इलाके में भू-माफिया के नाम से जाने जाते हैं। इससे पहले भी उनके खिलाफ जमीन को लेकर कई शिकायतें आ चुकी हैं। नक्सलबाड़ी ब्लॉक के हाथीघिसा ग्राम पंचायत के एक आदिवासी मजदूर के जमीन के एक हिस्से का फर्जी दस्तावेज बनाकर दूसरे व्यक्ति को बेच दिया गया हैं | उसके बाद नवंबर में मामले की जानकारी होने पर जमीन के मालिक ने नक्सलबाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई | गिरफ्तार सुशील घोष हाथीघिसा ग्राम पंचायत के पूर्व पंचायत सदस्य सुनील घोष का भाई है और बनिया सिंह भी इलाके का नामजद तृणमूल नेता है | पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को सिलीगुड़ी कोर्ट भेज दिया।
उत्तर बंगाल
फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने के आरोप में तृणमूल के दो नेता गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- December 17, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2066 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
