सिलीगुड़ी: न्यू जलपाईगुड़ी जबराभीटा वीआईपी रोड सिलीगुड़ी संलग्न इलाका है और फिलहाल यह जबराभीटा वीआईपी रोड काफी जर्जर बन चूका है |
गौर करने वाली बात यह है कि, इस सड़क का नाम वीआईपी रोड है, लेकिन इसने अपने नाम के महत्व को खो दिया है | फिलहाल यह वीआईपी रोड तालाब में तब्दील हो चुका है | देखा जाए तो यह सड़क अपने आप में काफी महत्वपूर्ण भी है, लेकिन इस सड़क की जर्जर हालत के कारण लोग काफी परेशान है | स्थानीय लोगों ने बताया कि, मानसून के शुरू होते ही इस सड़क की हालात काफी जर्जर हो जाती है | मानसून खत्म होने के बाद सड़क को दुरुस्त किया जाता है, लेकिन सड़क मरम्मती में घटिया क्वालिटी के सामान इस्तेमाल किए जाते हैं, जिससे मानसून शुरू होने के साथ सड़क तालाब में तब्दील हो जाता है |
स्थानीय लोगों ने सड़क की जर्जर हालत को देखते हुए,सड़क अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया, इस दौरान उन्होंने बताया कि, सड़क की जर्जर हालत के कारण आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं, इस जर्जर सड़क को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाना चाहिए |
उत्तर बंगाल
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
तालाब में तब्दील हुआ वीआईपी रोड !
- by Gayatri Yadav
- September 8, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1891 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, murder case, newsupdate, sad news
पत्नी का सिर काटकर मंदिर में चढ़ाने के मामले
November 5, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, good news, newsupdate, siliguri, sjda
SJDA में जान फूंकने की कोशिश, चेयरमैन के रूप
November 5, 2026
