सिलीगुड़ी: घर की छत से गिरकर युवक की मृत्यु । यह घटना खोरीबाड़ी खोलटा बाजार इलाके में घटित हुई | मृत युवक का नाम 26 वर्षीय राहुल रॉय बताया गया है | पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, सोमवार देर रात उन्हें एक आवाज सुनाई दी, जब परिवार वालों ने जा कर देखा, तो युवक घर के सामने लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। अफरातफरी में युवक को खोरीबाड़ी अस्पताल ले जाया गया, वहां मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया | शव को आज पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है | वहीं घटना की जांच के लिए परिजनों की ओर से खोरीबाड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है | शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटना की जाँच शुरू कर दी है |
उत्तर बंगाल
घटना
सिलीगुड़ी
छत से गिरा युवक !
- by Gayatri Yadav
- September 19, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1046 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
