सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस अंतर्गत भक्तिनगर थाने की पुलिस ने हैदरपाड़ा इलाके से लापता हुई किशोरी को बरामद किया और किशोरी के अपहरण के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया हैं | आरोपी का नाम बसंत पांडेय बताया गया है | जानकारी मिली है कि बुधवार रात से ही 14 वर्षीय किशोरी लापता थी। आरोप है कि युवक ने किशोरी का अपहरण गलत उद्देश्य से किया था। परिवार की ओर से गुरुवार की शाम को शिकायत दर्ज कराई गई । छोटा फफरी इलाके से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया। मामले की जांच की जा रही है।
जुर्म
किशोरी के अपहरण के आरोप में युवक गिरफ्तार
- by Gayatri Yadav
- December 22, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1743 Views
- 3 years ago

