सिलीगुड़ी: प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ प्रधान नगर थाने की पुलिस ने सिलीगुड़ी जंक्शन क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया | जानकारी अनुसार युवक का नाम 34 वर्षीय रवि चक्रवर्ती बताया गया है और वह दो नंबर वार्ड मल्लागुड़ी का निवासी बताया जा रहा है | मालूम हो कि, युवक 32 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप को एक बैग में लेकर सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके में पहुंचा था, तभी पुलिस को कुछ संदेह हुआ | पुलिस ने युवक से संदेह के आधार पर पूछताछ की और बैग की तलाशी ली तो बैग से 32 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया | पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और प्रतिबंधित कफ सिरप को जब्त किया | युवक को आज सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ी जंक्शन क्षेत्र प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ युवक गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- September 7, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 575 Views
- 2 years ago

Share This Post:
Related Post
incident, newsupdate, siliguri, snake
सिलीगुड़ी में मचा हड़कंप! गोदाम से निकला 10 फुट
October 26, 2025
WEST BENGAL, bjp, calcutta highcourt, newsupdate, Politics, westbengal
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को कोलकाता हाई कोर्ट ने
October 25, 2025
WEST BENGAL, alert, north bengal, rain, weather, westbengal
उत्तर बंगाल में भारी बारिश का अनुमान!
October 25, 2025
