सिलीगुड़ी: गृह वधू की हत्या के आरोप में भक्ति नगर थाने की पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सौभिक दास के रूप में की गई है।
जानकारी अनुसार 41 नंबर वार्ड की रहने वाली काकुली दस ने कुछ महीने पहले ही अपने पहले पति को छोड़कर सौभिक दास से अपनी दूसरी शादी रचाई थी, लेकिन शादी के बाद से ही काकुली और उसके दूसरे पति सौभिक के बीच संबंध कुछ अच्छे नहीं थे | दोनों के बीच अक्सर झगड़े हुआ करते थे | काकुली और सौभिक के बीच तनाव काफी बढ़ गया था और कल बुधवार 6 सितंबर को घर के कमरे से काकुली का शव बरामद किया गया | काकुली के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए, भक्ति नगर थाने में शिकायत दर्ज की, शिकायत के आधार पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी सौभिक दास को गिरफ्तार किया | इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- September 7, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1000 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, durga puja, newsupdate
सिलीगुड़ी में महालया पर तर्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
October 10, 2026
