सिलीगुड़ी: पुलिस ने उस नशेड़ी को गिरफ्तार किया, जिसने नशे की हालत में एक युवक और उसके रिश्तेदारों से मारपीट की थी | बता दे की
मंगलवार सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 33 में रंजीत साह नामक युवक अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था | रात को जब वह अपने रिश्तेदार के साथ घर के बाहर बातचीत कर रहा था, तो उस दौरान उसने देखा कि, कुछ युवक सड़क किनारे बैठकर नशा का सेवन कर रहे थे, साथ की गाली-गलौज भी कर रहे थे | रंजीत साह ने उन नशेड़ियों को नशा करने से रोकने का प्रयास किया, साथ ही गाली-गलौज न करने का अनुरोध भी किया, लेकिन नशेड़ियों ने रंजीत साह पर हमला कर दिया | नशेड़ियों ने रंजीत साह के रिश्तेदारों से भी मारपीट की, इस हमले में रंजीत की मौसी भी घायल हो गई | इस मामले को लेकर रंजीत साह ने न्यू जलपाईगुड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी | आखिरकार न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने छानबीन के दौरान इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया | गिरफ्तार युवक का नाम चिरंजीत बताया जा रहा है | इस मामले में पुलिस और भी युवकों को तलाश कर रही है |
उत्तर बंगाल
घटना
सिलीगुड़ी
आखिरकार मार-पीट करने वाले नशेड़ी को पुलिस ने किया गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- September 7, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 970 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
