सिलीगुड़ी: सिलिगुड़ी पुलिस कमिश्नररेट के अंतर्गत विभिन्न थाना शहर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चला रही है।
वही इसी मुहिम के तहत कल देर शाम भक्तिनगर थाने के सादा पोशाक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम गठन कर वार्ड नंबर 44 पायल सिनेमा के पीछे अभियान चलाकर एक युवक को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया । पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में था । लेकिन पुलिस ने अभियान चलाकर युवक के मंसूबे पर पानी फेर दिया ।
वही पुलिस अब यह जानकारी जुटाने में लगी हुई है कि , आखिर आरोपी युवक के पास आग्नेयास्त्र कहां से आया और वह किस तरह की आपराधिक घटना को अंजाम देने की वाला था।
आरोपी युवक की पहचान 24 वर्षीय निताई राजवंशी और
वह ईस्टर्न बायपास संलग्न एटियासाल का निवासी बताया गया है।
वहीं पुलिस को प्राथमिक तौर पर यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि, आरोपी युवक के ऊपर पहले भी कई तरह के आपराधिक मामले दर्ज है।
आज आरोपी युवक को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया है।
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
आग्नेयास्त्र के साथ युवक गिरफ्तार
- by Gayatri Yadav
- February 11, 2024
- 0 Comments
- Less than a minute
- 9398 Views
- 2 years ago

Share This Post:
Related Post
Politics, bjp, newsupdate, sad news, TMC, WEST BENGAL, westbengal
सिलीगुड़ी में फ्लेक्स फाड़ने को लेकर राजनीतिक तनाव, थाने
February 20, 2026
Uncategorized, arrested, newsupdate, Politics, TMC
तृणमूल नेता ने हाथ में AK-47 लेकर उग्रवादी संगठन
February 18, 2026
Raju Bista, bjp, newsupdate, Politics, TMC
राजू बिष्ट द्वारा खुद को सबसे बड़ा ‘गुंडा’ बताने
February 18, 2026
bjp, mamata banerjee, Politics, WEST BENGAL, westbengal
बीजेपी बंगाल में आई तो मांस, मछली बंद? चुनाव
February 18, 2026
