September 26, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स

‘खबर समय’ में प्रसारित रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने ली नौकाघाट सेतु की सुध!

सिलीगुड़ी शहर और मेडिकल को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण सेतु नौकाघाट पर खबर समय ने 19 सितंबर को एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट प्रकाशित की थी. इसमें नौका घाट की दयनीय स्थिति, सेतु पर जल जमाव, ट्रैफिक दबाव इत्यादि को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया था.

खबर समय में रिपोर्ट प्रसारित होने के बाद सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण ने सेतु की सुध ली है. नौकाघाट सेतु सिलीगुड़ी का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण सेतु है. लेकिन उचित देख देख के अभाव में नौकाघाट सेतु पर बरसात में जल जमाव एक बड़ी समस्या बन चुकी थी. छेद बंद हो जाने से जमा हुआ पानी बाहर नहीं निकल पाता था और यह अंदर ही अंदर रिसता हुआ पिलर की जड़ को कमजोर कर रहा था.

खबर समय में रिपोर्ट प्रसारित होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने नौका घाट सेतु पर ध्यान दिया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि अगले ही दिन यहां सफाई कर्मचारियों के द्वारा बंद हो चुके जल निकासी के मार्ग को खोला गया. इसके बाद अब वहां जल जमाव नहीं हो रहा है. केवल जल जमाव ही नहीं बल्कि नौका घाट सेतु पर पर्याप्त रोशनी का भी पूरक प्रबंध किया गया है.

लोगों ने बताया कि पहले की तुलना में सेतु पर यातायात का दबाव कम देखा जा रहा है. लोगों का कहना है कि बरसों से नौकाघाट सेतु की साफ सफाई नहीं की गई थी. जल निकासी के सभी मार्ग पूरी तरह बंद थे और वहां घास फूस व कंक्रीट पत्थर जम गए थे.

वर्तमान में नौकाघाट सेतु की सड़क पूरी तरह साफ हो चुकी है. बारिश में भी यहां पानी नहीं जमता है और आसानी से छेद के द्वारा बाहर निकल जाता है. प्रशासनिक प्रबंधन के बाद पैदल यात्रियों तथा वाहन चालकों, सभी ने राहत की सांस ली है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस करवाई का स्वागत किया है और आशा व्यक्त की है कि इसी तरह से प्रशासन अन्य सेतुओं पर ध्यान देगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *