विजयादशमी यानी दशहरा, मां दुर्गा की महिषासुर पर विजय और भगवान श्रीराम की रावण पर विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से मां दुर्गा की आराधना करने और उनके आशीर्वाद के साथ नई शुरुआत करने से जीवन में सकारात्मकता और उत्साह का संचार होता है।
खबर समय की ओर से आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। मां दुर्गा की कृपा आप सभी पर बनी रहे और आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि तथा सफलता का आगमन हो। बुराई पर अच्छाई की हमेशा विजय हो!
