October 11, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स

Day 2 – मां दुर्गा की आराधना के साथ आगे बढ़ रहा है शक्ति, भक्ति और आस्था का महापर्व!

मां ब्रह्मचारिणी मां दुर्गा का द्वितीय स्वरूप हैं, जिनकी पूजा नवरात्रि के दूसरे दिन की जाती है। मां के एक हाथ में जपमाला और दूसरे हाथ में कमंडल सुशोभित है। मां ब्रह्मचारिणी तपस्या, त्याग और संयम की प्रतीक हैं।

मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की आराधना से जीवन में धैर्य, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का संचार होता है।

खबर समय की ओर से आप सभी को नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मां ब्रह्मचारिणी आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखें।

Day 6- मां दुर्गा की शक्ति और साहस के साथ आगे बढ़ रहा है भक्ति और आस्था का महापर्व!

मां कात्यायनी मां दुर्गा का षष्ठम स्वरूप हैं, जिनकी पूजा नवरात्रि के छठे दिन की जाती है। मां कात्यायनी को साहस, शक्ति और अन्याय पर विजय का प्रतीक माना जाता है। इनका स्वरूप अत्यंत तेजस्वी है और इनका वाहन सिंह है। मां की चार भुजाएं हैं, जिनमें वे अस्त्र-शस्त्र धारण करती हैं।

मान्यता है कि मां कात्यायनी की आराधना से जीवन में साहस, आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

खबर समय की ओर से आप सभी को नवरात्रि के छठे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मां कात्यायनी सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें और जीवन में सुख, शांति व सफलता प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *