August 30, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स

सिलीगुड़ी के मिठाई दुकानदारों में हड़कंप! निगम आयुक्त ने कहा, 5 को ‘माखन भोग’ हाजिर हों!

सिलीगुड़ी के सेवक रोड स्थित एक प्रसिद्ध स्वीट शॉप के कारखाने पर सिलीगुड़ी नगर निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की कार्रवाई और मिठाई की फैक्ट्री सील करने के साथ ही सिलीगुड़ी के अलग-अलग मिठाई प्रतिष्ठानों में अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण कार्रवाई के बाद सिलीगुड़ी के मिठाई दुकानदारों के पैरों तले की धरती खिसकती महसूस हो रही है. वहीं इस तरह की कार्रवाई के बाद सिलीगुड़ी की जनता कह रही है, यह काम तो पहले ही हो जाना चाहिए था!

मालूम हो कि माखन भोग के गोदाम तथा कारखाने कनेक्शन करने पहुंचे सील करने के बाद उसके मालिक को भेजे नोटिस में सिलीगुड़ी नगर निगम के आयुक्त वीर विक्रम राय ने पूछा है कि आपके खिलाफ क्यों नहीं उचित कार्रवाई होनी चाहिए आजकल खाद्य सुरक्षा दफ्तर के अधिकारी सिलीगुड़ी नगर निगम के कमिश्नर वीर विक्रम राय के निर्देश पर पूरे शहर में हाइजीनिक अभियान चला रहे हैं. सिलीगुड़ी के कुछ मिठाई दुकानदारों द्वारा नागरिकों की सेहत से खिलवाड़ करने की मिल रही शिकायतों के बाद सिलीगुड़ी नगर निगम के कमिश्नर ने खाद्य सुरक्षा दफ्तर के अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. निगम आयुक्त के आदेश का पालन करते हुए इन दिनों फूड सेफ्टी के अधिकारी फुल एक्शन में नजर आ रहे हैं.

मालूम हो कि 29 अगस्त को सेवक रोड स्थित एक प्रसिद्ध मिठाई दुकान के गोदाम कारखाने पर छापे के साथ ही विधान रोड स्थित एक अन्य प्रसिद्ध मिठाई दुकान कोलकाता स्वीट्स का निरीक्षण करते हुए सिलीगुड़ी नगर निगम और खाद्य सुरक्षा दफ्तर के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शहर के कई अन्य होटलों तथा भवनों का औचक निरीक्षण किया. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने वर्धमान रोड, हावड़ा पैट्रोल पंप के पास स्थित प्रसिद्ध जायका में भी हाइजीनिक अभियान चलाया.

भी सिलीगुड़ी को को स्वच्छ गंदगी वह प्रदूषण से मुक्त तथा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *