भारतीय मौसम विभाग ने अभी से ही बंगाल के लोगों को अलर्ट करना शुरू कर दिया है, जिसका अर्थ है कि चक्रवाती तूफान टलने वाला नहीं है. पानी के साथ-साथ आंधी भी चलेगी. कम से कम 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. एक तो वैसे ही सिलीगुड़ी में ठंड की शुरुआत हो चुकी है. ऊपर से बारिश और आंधी का सीधा सा अर्थ है कि ठंड जोर पकड़ने वाली है.
यह चक्रवाती तूफ़ान बंगाल की खाड़ी में तैयार हो रहा है. कुछ दिन पहले भी यहां चक्रवाती तूफान उत्पन्न हुआ था. हालांकि इससे बंगाल को कुछ ज्यादा नुकसान नहीं हुआ था. लेकिन यह तूफान काफी खतरनाक है और इसका पेट इतना मजबूत है कि यह अपने साथ बारिश ही नहीं बल्कि तूफान भी ला सकता है. यही कारण है कि लोग डरे हुए हैं और तूफान टलने की उम्मीद लगा बैठे हैं. लेकिन उनकी उम्मीदों को झटका लग सकता है.
राहत की बात है कि सिलीगुड़ी और उत्तर बंगाल में इसका खास असर नहीं होगा. यह चक्रवाती तूफान दक्षिण बंगाल में व्यापक असर ला सकता है. जैसे हावड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर निपुण मेदिनीपुर के तटीय इलाके आदि शामिल है. इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है और बारिश के बाद यहां एकदम से ठंड बढ़ने वाली है.
सिलीगुड़ी में कल से ही मौसम खराब रहा है. आज तो सिलीगुड़ी के कई इलाकों में हल्की-फुल्की बारिश हुई है. उत्तर बंगाल के कई जिलों में भी बारिश हो रही है. लेकिन जिस तरह की चेतावनी भारतीय मौसम विभाग ने जारी की है, उसके अनुसार अगले 19 से 21 मई के दौरान तेज बारिश और आंधी देखने को मिलेगी.
कल तक यह तूफान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी हिस्सों में अपनी उपस्थिति दर्शा रहा था. लेकिन अब यह मजबूत होकर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. 17 नवंबर से लेकर 21 नवंबर के बीच यह दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मेदिनीपुर के कई इलाकों में भारी वृष्टि करेगा.
चक्रवाती तूफ़ान तटवर्ती इलाके में तबाही मचा सकता है. पश्चिम बंगाल सरकार ने तूफान से निपटने के लिए सभी जिम्मेदार नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने के लिए कहा है. भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस चक्रवाती तूफान से बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. तेज हवाओं के साथ समान नागरिकों का जनजीवन प्रभावित हो सकता है
मौसम विभाग की ताजा खबर में अभी तक उत्तर बंगाल के जिलों को लेकर कोई रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया है लेकिन इतना तय है कि भले ही मौसम दक्षिण बंगाल के जिलों का खराब रहा हो लेकिन उत्तर बंगाल में इसका असर कम ही देखा जाएगा
