सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की अपराध निरोधक शाखा ने रविवार की रात को तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। ये सभी किसी गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।सूत्रों से मिली गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस को पता चला कि भक्तिनगर थाना क्षेत्र के बोतल कंपनी जिला परिषद रोड इलाके में करीब दस बदमाश इकट्ठा होकर किसी साजिश की योजना बना रहे हैं।जानकारी मिलते ही अपराध निरोधक शाखा की टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर छापेमारी शुरू की।छापे की भनक मिलते ही कई आरोपी भागने में कामयाब रहे, लेकिन तीन अपराधियों को पुलिस ने मौके से धर दबोचा।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजत रॉय, बुद्धि दास, और राजीब चौधरी के रूप में हुई है।रजत का घर आदर्श पल्ली, बुद्धि दास का घर ज्योति नगर, और राजीब का निवास आईटीआई मोड़ इलाके में है।पुलिस के अनुसार, इनके पास से अपराध में इस्तेमाल होने वाले कई हथियार और औजार बरामद किए गए हैं।इन तीनों आरोपियों को आज भक्तिनगर थाना पुलिस की ओर से जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया।फिलहाल पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, और मामले की जांच तेज़ कर दी गई है।
crime
siliguri
siliguri metropolitan police
सिलीगुड़ी में वारदात से पहले 3 बदमाश गिरफ्तार!
- by Ryanshi
- July 28, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1411 Views
- 1 year ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
