सिलीगुड़ी, 27 जुलाई 2025: बागडोगरा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।यह दुर्घटना बीती रात करीब तीन बजे घटी, जब तीन युवक घोषपुकुर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे।तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। तेज रफ्तार में दौड़ रही बाइक सिलीगुड़ी-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर एक चार पहिया वाहन के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।दुर्घटना की सूचना मिलते ही बागडोगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।वहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल युवक का इलाज चल रहा है।बागडोगरा थाने की पुलिस ने मृत दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
Accident
siliguri
siliguri metropolitan police
बागडोगरा में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत
- by Ryanshi
- July 28, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 3775 Views
- 1 year ago

Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
