कूचबिहार: प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भाजपा द्वारा तृणमूल के खिलाफ भाई-भतीजावाद किए जाने के बाद जिला तृणमूल कांग्रेस ने पंचायत प्रधान सहित पार्टी नेताओं को आवास योजना नहीं लेने का निर्देश दिया है। कूचबिहार जिला तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिजीत दे भौमिक ने अपने फेसबुक अकाउंट से पार्टी नेतृत्व और तृणमूल कांग्रेस के पंचायत प्रधान को निर्देश दिया है। कोई भी पंचायत, प्रधान या जो पंचायत चुनाव में उम्मीदवार बनना चाहते हैं, उन्हें सरकारी आवास आवंटित होने पर सूची से अपना नाम हटाने के लिए प्रशासन को आवेदन देना होगा। अभिजीत दे भौमिक के इस फेसबुक पोस्ट को लेकर राजनीतिक कयासबाजी शुरू हो गई है। विपक्ष का दावा है कि पंचायत चुनाव से पहले डैमेज कंट्रोल करने के लिए जिलाध्यक्ष ने ऐसा आदेश दिया ।
राजनीति
जिलाध्यक्ष के निर्देश से तृणमूल में मची खलबली !
- by Gayatri Yadav
- December 20, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1272 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
suvendu adhikary, bjp, north bengal, siliguri, WEST BENGAL, westbengal
पहाड़ के विकास और चाय बागानों की सुरक्षा के
September 8, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, Action, good news, newsupdate, TMC
TMC में हड़कंप! काजल घोष के बाद अब नदीमुल
September 7, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, alert, FLOOD, newsupdate, north bengal, weather, WEST BENGAL, westbengal
तीस्ता नदी के बढ़ते जल स्तर से उत्तर बंगाल
September 7, 2026
