कोलकाता: आंखों के सामने चलते वाहन में आग लग गई। चालक व उसमें सवार यात्री बाल-बाल बच गए। यह घटना बुधवार सुबह बांकुड़ा सदर थाना क्षेत्र के एकेश्वर पुल में घटित हुई, स्थानीय सूत्रों के अनुसार सुबह बांकुड़ा शहर से एक मारुति वैन राष्ट्रीय राजमार्ग 60 से बिष्णुपुर की ओर जा रही थी। तभी वाहन से धुआं निकलता देख चालक सहित सवारियां बाहर निकल आई। देखते ही देखते वाहन में आग लग गई। इस घटना के कारण व्यस्ततम राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। खबर पाकर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रभारी दमकल अधिकारी अभय चौधरी ने बताया कि हादसा गैस लीकेज की वजह से घटित हुई होगी । उन्होंने बताया कि चालक समेत सभी छह यात्री सुरक्षित हैं।
घटना
चलते वाहन में लगी आग !
- by Gayatri Yadav
- December 28, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1757 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, good news, WEST BENGAL, westbengal
बड़ा बाजार में CWBTA की अनूठी पहल, ‘स्वच्छता से
August 26, 2026
