कूचबिहारः साल के पहले दिन बम विस्फोट में चौथी कक्षा का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार को कूचबिहार के माथाभंगा 1 नंबर ब्लॉक के केदारहाट ग्राम पंचायत के जोरशिमुली इलाके में घटित हुई। गंभीर रूप से घायल बालक सुजॉय बर्मन का माथाभंगा महकमा अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी अनुसार धनपति बर्मन आलू के खेत में पानी डालने के लिए मोटर लगा रहे थे। उस समय कुछ बच्चों के साथ उसका भतीजा भी वहां खेल रहा था। उसी समय धनपति को बम विस्फोट की तेज आवाज सुनाई दी। आनन-फानन में वहां जाकर देखा, भतीजा सुजॉय गंभीर रूप से घायल पड़ा था। इलाके के लोगों ने घायल बालक को माथाभांगा उप जिला अस्पताल पहुंचाया । माथाभंगा थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी हैं |
घटना
बम विस्फोट में चौथी का छात्र गंभीर रूप से घायल
- by Gayatri Yadav
- January 2, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1568 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
siliguri, durga puja, newsupdate
सिलीगुड़ी में महालया पर तर्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
October 10, 2026
