सिलीगुड़ी: फुलबाड़ी महानंदा बैराज में सर्दियों के मौसम में हजारों की संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं | वन विभाग ने इन पक्षियों को शिकारियों से बचाने के लिए विशेष व्यवस्था की है। घोषपुकुर वन विभाग की ओर से सिलीगुड़ी शहर के पास फुलबाड़ी महानंदा बैराज में प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा के लिए बंदूकधारी वन कर्मियों की तैनाती की गई है। कल रात से वन कर्मी प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा के लिए लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं । इसके साथ ही शिकारियों द्वारा प्लास्टिक के पतले धागों से बिछाए गए जाल से पक्षियों को फंसे से बचाने के लिए वन विभाग की ओर से विशेष पहल की जा रही है | घोषपुकुर के रेंज ऑफिसर सोनम भूटिया ने कहा कि सर्दियों से पहले इस फुलबाड़ी बैराज में काफी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं | अवैध शिकार के कारण यह संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। उन्होंने कहा जब तक पक्षी बैराज में रहेंगे, तब तक यह अभियान जारी रहेगा।
लाइफस्टाइल
अब रात में बंदूकधारी वन कर्मी करेंगे प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा
- by Gayatri Yadav
- January 4, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1437 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
