सिलीगुड़ीः शुरूआत के 4 से 5 दिनों के भीतर ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दो बार पथराव कर तोड़फोड़ की घटना हो गई। इस घटना के बाद ट्रेन की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए जीआरपी द्वारा विशेष गार्ड की एक टीम मुहैया कराई गई है। यह टीम न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन से मालदा तक नियमित रूप से यात्रा करेगी। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी या किसी अप्रिय घटना का सामना न करना पड़े, इसके लिए यह टीम सभी मुद्दों पर नजर रखेगी। टीम गुरुवार दोपहर से काम शुरू करेगी। मामले का जायजा लेने के लिए सिलीगुड़ी जीआरपी के एसपी एस सेल्वामुरुगन पहले ही न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पहुंच चुके हैं। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने बताया कि एनजेपी थाने पर पांच सदस्यीय इस गार्ड टीम में एक अधिकारी और चार कांस्टेबल हैं। वे सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। इसके अलावे सुरक्षा उपायों को और पुख्ता करने के लिए गस्ती दल को बढ़ा दिया गया है।
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ीः वंदे भारत एक्सप्रेस की सुरक्षा में विशेष गार्ड की एक टीम तैनात
- by Gayatri Yadav
- January 5, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1166 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
