सिलीगुड़ीः पत्नी का अवैध संबंध चल रहा है, ऐसा शक होने पर पति ने पत्नी की हत्या कर शव को नदी में फेंका। आरोपी पति पत्नी को सैर करने ले गया और उसकी हत्या कर शव के दो टुकड़े कर फूलबाड़ी के महानंदा नदी में फेंक दिया। यह सनसनीखेज घटना सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा के गोवालटुली मोड़ इलाके में हुई। मृत गृहिणी का नाम रेणुका खातून है। आरोपी पति का नाम एमडी अंसारुल है। उनकी शादी 6 साल पहले हुई थी और दंपति सिलीगुड़ी के दादाभाई कॉलोनी, वार्ड नंबर 43 में रहते थे। जानकारी मिली है कि गृहिणी सिलीगुड़ी के कॉलेजपाड़ा इलाके में एक ब्यूटी पार्लर में काम सीखती थी। 24 दिसंबर को गृहिणी के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी कि गृहिणी घर से लापता है। उसके बाद सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी। बुधवार की रात पुलिस ने गृहिणी के पति एमडी अंसारुल से पूछताछ की तो पुलिस को शक हुआ। पुलिस पूछताछ के दौरान एमडी अंसारुल ने स्वीकार किया कि उसे अपनी पत्नी पर शक था। 24 दिसंबर को वह अपनी पत्नी को घुमाने ले जाने के बहाने फांसीदेवा ले गया। फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। बाद में उसने शरीर और सिर को दो अलग-अलग बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया। पुलिस ने शव की तलाश शुरू कर दी है।
जुर्म
पति ने की पत्नी की हत्या !
- by Gayatri Yadav
- January 5, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 3376 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
Bengal, breaking, DRUGS, matigara, matigara police station, newsupdate
माटीगाड़ा में पुलिस की नशा विरोधी कार्रवाई, 104 ग्राम
November 28, 2026
newsupdate, siliguri, उत्तर बंगाल, सिलीगुड़ी
छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने संतोषी घाट
November 11, 2026
Bengal, breaking, fraud, प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स
सिलीगुड़ी: जमीन किसी की, कब्जा किसी और का!
November 10, 2026
