सिलीगुड़ी: पंचायत चुनाव को निशाने पर लेते हुए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 21 फरवरी को एक बैठक करेंगी। प्रशासन सूत्रों के मुताबिक वह एक दिवसीय दौरे पर उत्तर बंगाल आ रही हैं और मुख्यमंत्री की सभा के मद्देनजर शहर में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई | बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव, महकमा परिषद के अध्यक्ष अरुण घोष, दार्जिलिंग के जिलाधिकारी एस पुन्नम्बलम, पुलिस आयुक्त अखिलेश चतुर्वेदी, और अन्य उपस्थित हुए । प्रशासन सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री 21 फरवरी को सिलीगुड़ी के कंचनजंघा स्टेडियम में बैठक करने वाली हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री का 22 फरवरी को पहाड़ों पर जाने का कार्यक्रम है। लेकिन अगर यात्रा कार्यक्रम में बदलाव हुआ तो मुख्यमंत्री 21 फरवरी को सिलीगुड़ी में रात्रि विश्राम करने के बाद 22 फरवरी को मेघालय जा सकती हैं |
राजनीति
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बैठक आयोजित !
- by Gayatri Yadav
- February 15, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1313 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
