सिलीगुड़ी: आज से उच्च माध्यमिक परीक्षा शुरू हो चुकी है | छात्र-छात्राओं में उच्च माध्यमिक परीक्षा को लेकर एक ओर उत्साह तो दूसरी ओर भय बना हुआ है | आमबारी हाई स्कूल में आज उच्च माध्यमिक देने पहुंचे छात्र छात्रों के बीच दो ऐसे छात्र है, जो दृष्टिहीन है | दृष्टिहीन होने के बावजूद छात्र और छात्रा उच्च माध्यमिक परीक्षा को लेकर काफी उत्साहित दिखे, दोनों की चेहरे की चमक यह बयां कर रही थी, कि उनके लिए उच्च माध्यमिक परीक्षा किसी सपने के पूरे होने जैसा हो | इन दोनों दृष्टिहीन छात्रों ने सही मायने में शिक्षा की परिभाषा को पूर्ण किया है,घनघोर अंधेरे के बीच उन्होंने शिक्षा रूपी दीप को जलाकर जो रखा है | साधारण छात्र साल भर पूरी मेहनत और लगन से परीक्षा की तैयारी करते है | लेकिन यह छात्र साधारण नहीं असाधारण है, क्योंकि दृष्टिहीन होने के बावजूद आज उच्च माध्यमिक परीक्षा दे रहे हैं | दोनों संतोषिनी विद्याचक्र स्कूल के छात्र-छात्रा हैं।
लाइफस्टाइल
दृष्टिहीन होने के बावजूद दे रहे उच्च माध्यमिक परीक्षा !
- by Gayatri Yadav
- March 14, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1123 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
scheme, AIIMS, Raju Bista, siliguri, WEST BENGAL, westbengal
उत्तर बंगाल के विकास पर जोर, DISHA बैठक में
July 1, 2026
jalpaiguri, bsf, death, newsupdate, sad news
जम्मू में ड्यूटी के दौरान महिला BSF कर्मी की
July 1, 2026
