सिलीगुड़ी: अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ । माटीगाड़ा परिवहन नगर इलाके में स्थित एक निजी संस्था में अवैध कारोबार चल रहा था। गुरुवार को माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने छापेमारी कर बीस लोगों को गिरफ्तार किया है | जानकारी मिली है कि बीस लोगों में 15 लड़के और पांच लड़कियां हैं। इनमें दो गुजरात के हैं और अन्य दार्जिलिंग सिलीगुड़ी कालिम्पोंग के निवासी बताए गए हैं। माटीगाड़ा थाने की पुलिस कार्रवाई के दौरान बीस कंप्यूटर बरामद किए । पुलिस ने बीस में से दो लोगों के लिए दस दिन के रिमांड का आवेदन दिया है। गिरफ्तार लोगों को आज सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया। मालूम हो कि गिरफ्तार दो व्यक्तियों का घर गुजरात में है, सुनील गुप्ता और अभिषेक राजपूत को पुलिस ने रिमांड पर लिया है सूत्रों के अनुसार ज्ञात हुआ है कि ये दोनों ही पूरे मामले की निगरानी कर रहे थे और अन्य सभी कर्मचारी थे | माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है |
जुर्म
अवैध कॉल सेंटर का पर्दाफाश !
- by Gayatri Yadav
- March 16, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1247 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
