सिलीगुड़ी: गाजलडोबा के परमुंडा इलाके के नीम नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई | जानकारी अनुसार 9 अप्रैल को युवक अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था और वो नदी में डूब गया। प्रशासन द्वारा तलाशी के बाद सोमवार 10 अप्रैल को युवक का शव बरामद किया गया | मृतक युवक का नाम ऋत्विक रॉय और वो फूलबाड़ी एक नंबर पंचायत अंबिकानगर का निवासी बताया जा रहा है | पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
घटना
नदी में डूबा युवक !
- by Gayatri Yadav
- April 10, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 860 Views
- 3 years ago
