कालियागंज: मंगलवार 25 अप्रैल को कालियागंज में अनुसूचित कामतापुरी व आदिवासी समुदाय द्वारा प्रदर्शन किया गया था और इस दौरान भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई थी | इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की खबर सामने आई थी | इस घटना में 25 से 30 पुलिसकर्मी घायल भी हुए | प्रदर्शनकारियों ने कालियागंज पुलिस क्वार्टर को जला दिया | इस घटना के 24 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कालियागंज में दहशत का माहौल बना हुआ है | शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस द्वारा रूट मार्च किया जा रहा है | शहर में किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो इसलिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है | सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 4 वार्डों में 144 धारा जारी कर दिया गया है |
घटना
पुलिस ने किया रूट मार्च, चार वार्डों में 144 धारा जारी !
- by Gayatri Yadav
- April 26, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 996 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, murder case, newsupdate, sad news
पत्नी का सिर काटकर मंदिर में चढ़ाने के मामले
November 5, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
