सिलीगुड़ी: फूड स्टॉल के आड़ में की जा रही थी मादक पदार्थ की बिक्री। जानकारी नुसार सिलीगुड़ी के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 के सालूगाड़ा के बाजार इलाके में एक फूड स्टॉल में अवैध रूप से मादक पदार्थ की बिक्री की जा रही थी | पिछले कुछ महीनों से इस काम को एक महिला अंजाम दे रही थी | सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अंतर्गत भक्तिनगर थाने की सफेदपोश पुलिस ने गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने के बाद अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की और आरोपी महिला को गिरफ्तार किया | छानबीन के दौरान पुलिस ने करीब 58 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया | आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
आरोपी महिला गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- June 21, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 3954 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
parking, newsupdate, Shankar ghosh, siliguri
सड़क पर गाड़ियां, फुटपाथ पर दुकानें… फिर किस काम
October 1, 2026
