सिलीगुड़ी: ‘कहते हैं समय हर घाव को भर ही देता है’ कुछ ऐसा ही दृश्य नक्सलबाड़ी हाथीघिसा इलाके में भी देखने को मिला | दो दिनों पहले जलता हुआ, हाथीघिसा इलाका अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है | सुधीर नागेशिया की मृत्यु को लेकर हाथीघिसा इलाके में काफी घमासान मचा था,स्थानीय वासियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए, आरोपियों को सजा देने की मांग की और इस घटना में काफी घरों में तोड़फोड़ और कुछ घरों को आग के हवाले कर दिया गया था | जिससे इलाके में उत्तेजना का माहौल बन गया था | सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव, महकमा परिषद के अध्यक्ष अरुण घोष, पापिया घोष ने घटनास्थल का दौरा किया और मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रभावित लोगों और मृतक के परिवार वालों को चेक सौंपा | साथ ही उन्हें आश्वासन दिया कि, आने वाले समय में सरकार द्वारा उन्हें हर संभव सहयोग दिया जाएगा | ग्रामीणों की सुविधा के मद्देनजर स्वास्थ्य जांच शिविर एवं समुदाय रसोई की व्यवस्था की गई है | इस दौरान सिलिगुड़ी महकमा परिषद के अध्यक्ष अरुण घोष ने कहा कि, स्थिति सामान्य होने तक समुदाय रसोई जारी रहेगी | आज सरकार की ओर से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री दी गई और जिन लोगों के दस्तावेज इस घटना में जल गए हैं, उनके लिए दस्तावेज़ीकरण शिविर लगाए गए |
उत्तर बंगाल
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
समय के साथ शांत हुआ नक्सलबाड़ी हाथीघिसा इलाका !
- by Gayatri Yadav
- June 23, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1358 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
north bengal, Business, Business, good news, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
उत्तर बंगाल की व्यापारिक क्षमता पर जोर, CWBTA की
September 27, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, newsupdate
आज से 15 दिनों तक कोई भी शुभ कार्य
September 25, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, mamata banerjee, newsupdate, Politics, SIR, WEST BENGAL, westbengal
ममता बनर्जी ने बंगाल में फिर चुनाव कराने की
September 25, 2026
