सिलीगुड़ी: शादी का प्रलोभन देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिलिगुड़ी महिला थाने की पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुभम राय के रूप में की गई है।
मालूम हो कि, युवती असम की है और सिलीगुड़ी में किराये के मकान में रहती थी | युवक और युवती लगभग 2 साल से संपर्क में थे, युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाए | महिला थाना के सूत्रों की माने तो युवक ने एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उससे ढाई लाख रूपये ठगे थे। जब बात शादी करने की आई तो युवक ने साफ तौर पर मना कर दिया, केवल इतना ही नहीं पैसे मांगने पर युवक युवती को डराता-धमकाता भी था, जिसके बाद युवती ने गुरुवार 29 जून को महिला थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई | शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है | आरोपी को आज सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया और मामले की छानबीन की जा रही है |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- June 30, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1051 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, bjp, congress, good news, newsupdate, TMC
TMC का कांग्रेस में विलय होने जा रहा?
June 10, 2026
