सिलीगुड़ी: कुछ दिनों पहले दिनदहाड़े चंपासरी रेगुलेटेड मार्केट के व्यापारी प्रभाकर सिंह के अपहरण से पूरे सिलीगुड़ी शहर में दहशत का माहौल बन गया था | अपहरण के कुछ देर बाद ही यह खबर जंगल में आग की तरह सिलीगुड़ी शहर व आस-पास के क्षेत्रों में फैल गई | पुलिस ने भी इस मामले में तत्परता दिखाते हुए छानबीन शुरू कर दी और 24 घंटे के अंदर ही अपहरणकर्ता के चुंगल से प्रभाकर सिंह को सुरक्षित छुड़ा लिया था | अपहरण मामले को लेकर पुलिस लगातार छानबीन कर रही थी और छानबीन करते हुए पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक को गिरफ्तार किया और फिर इस मामले में और दो आरोपियों को भारत भूटान बॉर्डर जयगांव से गिरफ्तार किया | पुलिस ने छानबीन के दौरान कुछ दिनों पहले इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता मोहम्मद राज को सिलीगुड़ी सालूगाड़ा इलाके से गिरफ्तार किया था | पुलिस लगातार इस मामले में छानबीन कर रही थी और कल रात पुलिस को इस मामले में एक और सफलता मिली | पुलिस ने प्रभाकर सिंह अपहरण केस में एक आरोपी मुराद अंसारी नामक व्यक्ति को बोलपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया | प्रधान नगर थाने की पुलिस ने मुराद अंसारी को कोर्ट में पेश किया |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
चंपासरी: व्यापारी अपहरण केस में एक और आरोपी गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- July 5, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1185 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, good news, Shankar ghosh, siliguri, WEST BENGAL, westbengal
15 जून से जन कल्याण शिविर की शुरुआत, एक
June 15, 2026
