सिलीगुड़ी: वन विभाग ने कार्रवाई के दौरान करीब 50 लाख रुपये की अवैध लकड़ी बरामद की | मालूम हो कि, बीती रात फूलबाड़ी इलाके में एक ट्रक ने बैरिकेड तोड़ दिया और उसी दौरान ट्रक को कार्सियांग वन प्रभाग के बागडोगरा रेंज के वन कर्मियों ने रोक लिया। जब ट्रक की तलाशी ली गई, तो करीब 50 लाख रुपये की अवैध लकड़ी बरामद हुई | घटना में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार शख्स हरियाणा का निवासी मोहम्मद कैमुद्दीन बताया गया है | शनिवार आरोपी को सिलीगुड़ी कोर्ट भेज दिया गया | वन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
50 लाख की अवैध लकड़ी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- August 19, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 993 Views
- 3 years ago
