सिलीगुड़ी: पुलिस ने छिनताई के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया | बता दे कि, एनजेपी मजदूर कॉलोनी की निवासी बबिता रॉय बेटे के इलाज के लिए बैंक से 80 हजार रूपये निकाल कर टोटो से घर लौट रही थी | जैसे ही टोटो टीडीएस कॉलोनी इलाके में पहुंचा, वैसे ही एक बाइक पर दो व्यक्ति आए और बबिता के हाथों से रूपये से भरा बैग छीन कर फरार हो गए | इस मामले को लेकर एनजेपी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी | शिकायत के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की और सीसी कैमरे की मदद से इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया | मंगलवार की रात नौकाघाट इलाके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया | गिरफ्तार व्यक्ति राजगंज के फाटापुकुर का रहने वाला बताया गया है | पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से अभी तक छिनताई के रूपये बरामद नहीं किए गए है | बुधवार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
छिनताई के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- September 20, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 774 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
scheme, AIIMS, Raju Bista, siliguri, WEST BENGAL, westbengal
उत्तर बंगाल के विकास पर जोर, DISHA बैठक में
July 1, 2026
jalpaiguri, bsf, death, newsupdate, sad news
जम्मू में ड्यूटी के दौरान महिला BSF कर्मी की
July 1, 2026
