October 18, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल मौसम सिलीगुड़ी

तीस्ता का बढ़ा जलस्तर, रेड अलर्ट जारी !

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश ने तबाही मचा दी है, जगह-जगह पर भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है | दूसरी ओर तीस्ता के रौद्र रूप को देखकर लोगों में बाढ़ का भय बना हुआ है | तीस्ता में बढ़ते जलस्तर को देखकर प्रशासन भी लगातार चेतावनी दे रही है | बता दे कि, लगातार बारिश के कारण रंगपो और अंधेरी के बीच NH10 का बड़ा हिस्सा तीस्ता में समा गया है, जिसे लोगों को यातायात में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है | तो दूसरी ओर तीस्ता को लेकर प्रशासन ने फिर से एनएच 31 जलढाका में रेड अलर्ट और मेखलीगंज और दोमहानी में येलो अलर्ट जारी किया है | देखा जाए तो कल शाम से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला, दो दिनों की प्रचंड गर्मी के बाद कल शाम से सिलीगुड़ी वह जलपाईगुड़ी क्षेत्र में छिटपुट बारिश शुरू हुई और आज सुबह भी हल्की बारिश के साथ वातावरण में ऊष्म की गर्मी महसूस की जा रही है और आसमान में बादल भी छाए हुए हैं | बता दे कि, मंगलवार सुबह 8 बजे तीस्ता बैराज से पानी भी छोड़ गया, लेकिन प्रशासन लगातार लोगों को चेतावनी देकर सतर्क करने की कोशिश कर रही है | पहाड़ी क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण तीस्ता का जलस्तर बढ़ा हुआ है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *