September 19, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल जलपाईगुड़ी जुर्म

एक प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर किया अपनी ही प्रेमिका का सामूहिक दुष्कर्म !

जलपाईगुड़ी: एक ओर जहां दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां की जा रही है और वहीं दूसरी ओर राज्य में लगातार महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं घटित हो रही है | देखा जाए तो आरजी कर मेडिकल में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्याकांड का मामला अभी शांत नहीं हुआ है, जिसको लेकर न्याय की मांग में विरोध प्रदर्शन जारी है | इस बीच पूरे राज्य में महिलाओं के साथ अपराधी घटनाएं घटित हो रही है | एक बार फिर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटित हुई | युवती सिक्किम में काम करती थी और छुट्टी पर घर आई हुई थी | एक स्थानीय युवक से उसका प्रेम प्रसंग भी चल रहा था | आरोप है कि, उस युवक ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर अपनी ही प्रेमिका के साथ दुष्कर जैसी घटना को अंजाम दिया | यह घटना माल बाजार थाना अंतर्गत इलाके एक चाय बागान में घटित हुई, जहां युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही प्रेमिका का दुष्कर्म किया | युवती ने घटना की जानकारी अपने परिवार को दी और परिवार वालों ने माल बाजार थाने में इसकी शिकायत दर्ज की | मामला दर्ज होते हैं पुलिस ने तत्परता के साथ छानबीन शुरू की और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया | गुरुवार जलपाईगुड़ी कोर्ट में आरोपियों को पेश किया गया | इस मामले की जानकारी देते हुए सरकारी वकील ने बताया कि,कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 14 दिनों के जेल हिरासत में भेजने का आदेश दिया है | वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *