September 24, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल जुर्म सिलीगुड़ी

चेक पोस्ट संलग्न इलाके से डकैत के संदेह में चार आरोपी गिरफ्तार !

सिलीगुड़ी: भक्ति नगर थाने की पुलिस ने एक बार फिर डकैती की योजना को विफल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है | गिरफ्तार आरोपियों के नाम संगम साइबो , राजू साइबो, रोहित शेख, विक्रम पासवान बताया गया हैं, वे भक्तिनगर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं | आरोपियों को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया | बता दे कि, भक्ति नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर चेक पोस्ट डॉन बॉस्को मोड़ इलाके में छापेमारी की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया | पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है, सभी गिरफ्तार आरोपी इकट्ठा होकर शहर में डकैती की योजना बना रहे थे | पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *