October 18, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल घटना जुर्म सिलीगुड़ी

डिफेंस कॉलोनी में वृद्ध महिला के साथ छिनताई !

सिलीगुड़ी: कुछ दिनों बाद त्यौहारों का आगमन होने वाला है, लेकिन उसे पहले सिलीगुड़ी व आसपास के क्षेत्र में लगातार चोरी व छिनताई जैसी घटनाएं घटित हो रही है | पुलिस प्रशासन की सख्ती के बावजूद कुछ अपराधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे और चोरी व छिनताई जैसी घटना को अंजाम दे रहे हैं | बागडोगरा डिफेंस कॉलोनी इलाके में एक वृद्ध महिला के साथ छिनताई की घटना घटित हुई और इस घटना से उस क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है | वृद्ध महिला का नाम ने प्रनोती राय है और वे डिफेंस कॉलोनी की ही निवासी है | वृद्ध महिला कल अपनी पोतियों के साथ बाजार जा रही थी, तभी दो व्यक्ति बाइक में आए और उनके गले से सोने के हार को छीने की कोशिश करने लगे, इस छीना-झपटी में महिला का सोने का हार टूट गया, आधा हिस्सा छिनताई बाज छीन कर फरार हो गए, तो आधा हिस्सा सोने का हार महिला के पास ही रह गया | महिला ने यह भी बताया कि, इस डिफेंस कॉलोनी में इस तरह की घटना पहली बार घटित हुई है | उन्होंने इस मामले को लेकर बागडोगरा थाने में शिकायत दर्ज की है | शिकायत के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *