March 4, 2025
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल लाइफस्टाइल सिलीगुड़ी

She awards में महिलाओं को किया गया सम्मानित

सिलीगुड़ी: ”अंत से अनंत तक, वेद से पुराण तक, अर्पण से समर्पण तक, ममता की खान तक, यामिनी तू दामिनी तू , पूरे जहान की मान और हिंद की शान है तू” नारी के सम्मान में लिखे गए हर शब्द ही खास होते हैं, क्योंकि नारी पूरे ब्रह्मांड की मान है | इस पुरुष प्रधान समाज में भी नारियों को बराबरी का दर्जा दिया गया है | देखा जाए तो हर वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है | यह वह दिन है जिस दिन समाज में महिलाओं के योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया जाता है | वैसे तो हर पल ही महिलाओं का सम्मान करना चाहिए, लेकिन साल का यह दिन उनके लिए समर्पित होता है | खबर समय ने हमेशा ही नारियों का सम्मान किया है | इस वर्ष भी खबर समय और रेडियो मिस्टी ने भव्य रूप से सी अवॉर्ड फोर का आयोजन किया था, जिसमें सिर्फ सिलीगुड़ी ही नहीं बाहरी राज्य की प्रतिष्ठित महिलाएं जिन्होंने अपने दिनचर्या से हटकर समाज को प्रेरणा देने की कोशिश की है उन्हें सम्मानित किया गया | सी अवार्ड का भव्य आयोजन कोर्टयार्ड बाय मैरियट में 2 मार्च रविवार को किया गया था |

इस कार्यक्रम का संचालन खबर समय की प्रतिनिधि सौमी चक्रवर्ती और रियांशी चंदा ने किया | खबर समय के संपादक संजय शर्मा, रेडियो मिस्टी के सीईओ निशांत मित्तल, पश्चिम बंगाल हिंदी अकादमी के सदस्य दिलीप दुग्गर, कोर्टयार्ड बाय मैरियट जीएम संजीव कुमार की खास उपस्थिति रही | साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में भारत की पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी श्रीमती मानतु घोष ,उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय की रजिस्टर डॉक्टर नूपुर दास,अमृत भोग ग्रुप की डायरेक्टर श्रीमती रिहा आलमपुरी, दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती अनीशा शर्मा उपस्थित हुई थी | विशेष अतिथि के रूप में द्वारिका ग्रुप के डायरेक्टर दीपक अग्रवाल, समाज सेवी रविंद्र कुमार जैन, प्रधान नगर पुलिस के आईसी बासुदेव सरकार, बिहार कल्याण मंच के प्रेसिडेंट अत्री देव शर्मा, सिलीगुड़ी नगर निगम के एमएमआईसी मानिक दे, 41 नंबर वार्ड की पार्षद शिविका मित्तल, बंग रतन पीडी भूटिया , उत्तर बंगाल किन्नर समाज की गुरु माँ सोना मानी शेख ने अपनी उपस्थिति से इस सी अवार्ड को सफल होने में अहम भूमिका निभाई |

इस से अवार्ड में श्रीमती जुनू गौतम जो विशेष कर नेपाल से आई हुई थी, जो लगभग 15 वर्षों से गायन के क्षेत्र में है और उन्होंने नेपाली गाने में अपनी आवाज का जादू बिखरा हैं, उन्हें भी सम्मानित किया गया | श्रीमती मुक्ति चंदा ऑल इंडिया रेडियो और वेरियस प्रोग्राम प्रेजेंटर है, जो नॉर्थ बंगाल की पहली महिला रेडियो प्रेजेंटर है, उन्हें सी अवार्ड से नवाजा गया | राजेंद्र प्रसाद गर्ल्स हाई स्कूल की प्रधान अध्यापक श्रीमती सचित्रा देव नाथ, उदय स्कूल की प्रधानाध्यापक चंद्रा सील, श्रीमती मीनाक्षी घोष जिन्होंने कच्चे माल के व्यापार में एक अलग पहचान बनाई है और जिन्होंने व्यापार में नए द्वार को खोला, जिनका वार्षिक कारोबार करोड़ों में पहुंच चुका है, सिलीगुड़ी की श्वेता अग्रवाल जिन्होंने फोटोग्राफी जैसे एक चुनौती भरे पेशा को चुनकर एक अलग पहचान बनाई,मिस निकिता राणा जो एक बाइकर है, जिन्होंने रॉयल एनफील्ड में अपने जीवन साथी के साथ 720 किलोमीटर की दूरी तय की, इन सभी को सी अवार्ड से सम्मानित किया गया | इतना ही नहीं हमारे पड़ोसी राज्य सिक्किम जहां पर भी ऐसी महिलाएं हैं, जो लगातार अपने कार्य से अपनी सफलता की परचम लहरा रही है, साथ ही डर को पीछे छोड़कर जिन्होंने सैकड़ो लोगों की जान बचाई है उन्हें भी सम्मानित किया गया |

सिक्किम की मिस त्शेरिंग उदेन भूटिया जो पर्यावरण के लिए कार्य करती है उन्हें भी सम्मानित किया गया, तो सिक्किम की ही युवा जीजीबिशा गुरुंग जो 2023 में सिक्किम मिस दिवा बनी थी, उन्हें भी सी अवार्ड से सम्मानित किया गया | श्रीमती शांति राई जिन्होंने सिर्फ सिक्किम नहीं पूरे भारत में ही अपने नाम का डंका बजाया है, तीस्ता जैसे बेलगाम नदी में वह राफ्टिंग करती है और अभी तक उन्होंने लगभग 1200 लोगों की जान बचाई है, निडरता और हौसले की मिशाल श्रीमती शांति राई को भी सी अवार्ड से सम्मानित किया गया,जैसे ही शांति राई अपने अवार्ड को लेने मंच पर पहुंची, वहां उपस्थित अतिथियों और लोगों ने खड़े होकर उनका तालिया से स्वागत किया | खबर समय और रेडियो मिष्टी हर वर्ष सी अवार्ड का आयोजन कर जहां नारियों को सम्मानित करता है, वहीं कुछ ऐसे कार्य भी करते हैं जो युवा पीढ़ियों को नई उड़ान भरने में सहयोग करते है | सी अवार्ड के मंच पर ही खेल प्रेमी उत्तम अग्रवाल ने अर्चना कुमारी महतो, प्रीति कुमारी महतो, नंदिनी कुमारी महतो को क्रिकेट किट सौंपा और इतना ही नहीं इस मंच से इन बच्चियों को 25-25 हजार की सहयोग राशि की भी प्राप्ति हुई है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *