सिलीगुड़ी में अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भक्तिनगर पुलिस ने सोमवार देर रात छह बदमाशों को दबोच लिया। ये सभी शहर में चोरी, लूट और छिनतई जैसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुप्त सूचना मिली थी कि सेवक रोड के पास डॉन बॉस्को मोड़ स्थित सिलीगुड़ी नगर निगम के एक खाली पड़े भवन के नीचे कुछ युवक आपराधिक वारदात की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही सादी वर्दी में तैनात पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की और मौके से छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इस दौरान कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रणय शेरपा, अभिजीत रॉय, रोहित शेरपा, ज्योतिष हालदार, संजू दास और सुशांतो दास के रूप में हुई है। इनमें से पांच वार्ड नंबर 41 के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी वार्ड नंबर 42 का निवासी है। पुलिस का कहना है कि इनमें से कई पहले भी अपराध मामलों में जेल जा चुके हैं।फिलहाल आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया जा रहा है। वहीं, फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
crime
arrested
newsupdate
siliguri
siliguri metropolitan police
सिलीगुड़ी में अपराधियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह गिरफ्तार !
- by Ryanshi
- August 13, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1311 Views
- 6 months ago

Share This Post:
Related Post
amit shah, good news, newsupdate, siliguri
31 जनवरी को सिलीगुड़ी में अमित शाह की जनसभा!
January 27, 2026
siliguri, arms, crime, firearms, good news, newsupdate, sad news
विधानसभा चुनाव से पहले सिलीगुड़ी बनेगा आग्नेयास्त्रों का अड्डा?
January 24, 2026
amit shah, bjp, ELECTION, NARENDRA MODI, Politics, WEST BENGAL, westbengal
सिलीगुड़ी आ रहे हैं अमित शाह!
January 22, 2026
china, bangladesh, chicken neck, good news, india, newsupdate, siliguri
बांग्लादेश की शह पर चिकन नेक की तरफ बढ़ता
January 21, 2026
