13 जुलाई की देर रात एनजेपी थाने के पास सेंट्रल कॉलोनी के नेताजी क्लब के सामने हुई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। आरोप है कि चोरों ने घर के सामने नशीला स्प्रे छिड़ककर पूरे परिवार को बेहोश कर दिया और फिर ताले तोड़कर घर से नकद, सोने-चांदी के गहने और कीमती सामान चोरी कर ले गए।सुबह जब परिवार के लोग उठे तो दरवाज़ा खुला था, अलमारी-टेबिल बिखरे पड़े थे और सारा सामान गायब। मामले की जांच में जुटी एनजेपी थाना पुलिस को लगभग डेढ़ महीने बाद बड़ी सफलता मिली।
पिछले शुक्रवार शाम को पुलिस ने नौकाघाट इलाके से संजय मंडल नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह सिलीगुड़ी के टिकियापाड़ा का निवासी है। हालांकि, उसके पास से कोई चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ है।फिलहाल एनजेपी थाना पुलिस ने आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की है, ताकि मामले की पूरी जांच पूरी की जा सके।
arrested
crime
newsupdate
siliguri
siliguri metropolitan police
theft case
सिलीगुड़ी रेलवे क्वार्टर चोरी कांड में डेढ़ महीने बाद एक आरोपी गिरफ्तार !
- by Ryanshi
- August 23, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1172 Views
- 6 months ago

Related Post
Politics, bjp, newsupdate, sad news, TMC, WEST BENGAL, westbengal
सिलीगुड़ी में फ्लेक्स फाड़ने को लेकर राजनीतिक तनाव, थाने
February 20, 2026
Uncategorized, bjp, crime, newsupdate, Raju Bista, sad news
शर्मनाक : गर्भवती आदिवासी महिला पर हमला और नवजात
February 17, 2026
Draupadi Murmu, newsupdate, President, siliguri
7 मार्च को सिलीगुड़ी आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू !
February 17, 2026
