सुबह-सुबह फुलबाड़ी के महानंदा नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ।बरामद व्यक्ति की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। शनिवार की सुबह सबसे पहले कामरांगागुड़ी इलाके में स्थानीय लोगों ने शव को महानंदा नदी के पानी में फंसा हुआ देखा।इसके बाद बहाव में बहकर शव फुलबाड़ी के पश्चिम धनतला इलाके तक पहुंचा और झाड़ियों में अटक गया।फौरन इसकी सूचना न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और महानंदा नदी से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।अनुमान है कि शव 3 से 4 दिन पुराना हो सकता है।
death
incident
north bengal
North Bengal Medical College
siliguri
siliguri metropolitan police
फुलबाड़ी के महानंदा नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद !
- by Ryanshi
- August 23, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2466 Views
- 1 year ago

Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
