सिलीगुड़ी: शहर में अपराध की एक बड़ी योजना को भक्तिनगर थाना पुलिस ने विफल कर दिया। बुधवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने पाँच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों के अनुसार,भक्तिनगर थाना की एंटी क्राइम विंग को खबर मिली थी कि हिमालय कन्या आवासन से सटे सर्वपल्ली इलाके में दर्जनभर बदमाश एक बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में छापेमारी अभियान चलाया।
पुलिस की भनक लगते ही कुछ अपराधी फरार हो गए, लेकिन पुलिस पाँच बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफल रही। गिरफ्तार आरोपियों के पास से हथियार और आपराधिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अलमगीर शेख मंडल,रोहित सेव,निरंजन मंडल,राहुल मंडल,राजेश दास हैं:
फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज़ कर दिया गया है। वहीं, गिरफ्तार पाँचों आरोपियों को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया।
पुलिस ने बताया कि आने वाले दिनों में इस तरह के गुप्त अभियानों को और अधिक मजबूत किया जाएगा ताकि शहर में अपराध पर कड़ा नियंत्रण बना रहे।