October 31, 2026
Sevoke Road, Siliguri
newsupdate crime sad news siliguri siliguri metropolitan police

नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा गिरफ्तार, 7 महीने की गर्भवती होने का परिवार का दावा !

https://khabarsamay.com/brother-in-law-arrested-for-sexually-assaulting-minor-sister-in-law-family-claims-she-is-7-months-pregnant/

रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सिलीगुड़ी के प्रधाननगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। अपनी ही 17 वर्षीय नाबालिग साली के साथ यौन शोषण करने और अनुचित संबंध रखने के आरोप में प्रधाननगर थाना पुलिस ने 22 वर्षीय जीजा को गिरफ्तार किया है। परिवार का दावा है कि पीड़िता सात महीने की गर्भवती है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू मुंडा के रूप में हुई है। वह सिलीगुड़ी के प्रधाननगर थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी पेशे से डीजे साउंड सिस्टम चलाने का काम करता है और शादी के बाद से अपने ससुराल में ही घरजमाई बनकर रह रहा था।

जानकारी के मुताबिक, शादी के करीब दो साल बाद आरोपी पर अपनी ही नाबालिग साली के साथ अनुचित संबंध रखने और उसका यौन शोषण करने का आरोप लगा। परिवार के सदस्यों का दावा है कि इस घटना के कारण युवती सात महीने की गर्भवती है।

इस मामले को लेकर परिवार की ओर से गत 4 अक्टूबर को प्रधाननगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर जांच शुरू करते हुए पुलिस ने 30 अक्टूबर को आरोपी सोनू मुंडा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया। फिलहाल प्रधाननगर थाना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *