सिलीगुड़ी: अपराध की बड़ी साज़िश को सिलीगुड़ी पुलिस ने नाकाम कर दिया है।गुरुवार देर रात, एंटी क्राइम विंग ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पाँच बदमाशों को धर दबोचा।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. शादीक, सुबीर सरकार, पलाश मंडल, निकी दास और मो. राहूल के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मो. शादीक कूलीपाड़ा इलाके का रहने वाला है, सुबीर सरकार का घर फुलेश्वरी में है, पलाश मंडल शांति इलाके का निवासी है, निकी दास का घर कुमारटुली में और मो. राहूल का घर तीन बत्ती मोड़ इलाके में है।ये सभी सिलीगुड़ी इंडोर स्टेडियम के पास फुलेश्वरी मोड़ रेल गेट के नज़दीक इकट्ठा हुए थे।शक है कि गिरोह किसी बड़ी डकैती की योजना बना रहा था।पुलिस ने मौके पर दबिश देकर पाँचों को गिरफ्तार कर लिया।शुक्रवार को सभी आरोपियों को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया।पुलिस का मानना है कि इस गिरोह में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।फिलहाल, सिलीगुड़ी थाने की एंटी क्राइम विंग इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
crime
siliguri
siliguri metropolitan police
उत्तर बंगाल
घटना
जुर्म
सिलीगुड़ी
स्वस्थ
अपराध की बड़ी योजना नाकाम, 5 आरोपी गिरफ्तार !
- by Ryanshi
- September 12, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 5783 Views
- 1 year ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
