March 5, 2026
Sevoke Road, Siliguri
Accident incident newsupdate road safety road update sad news

हाइट बार से टकराया कंटेनर, चारपहिया गाड़ी पर गिरा ढांचा; बड़ा हादसा टला !

Container hits height bar, structure falls on four-wheeler; major accident averted

घोषपुकुर –खोरीबाड़ी राज्य सड़क पर थाना झोड़ा मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां प्रशासन द्वारा लगाए गए हाइट बार से एक कंटेनर के टकराने के बाद वह टूटकर पास से गुजर रही एक चारपहिया गाड़ी पर गिर गया। हालांकि चालक बाल-बाल बच गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सुबह एक चारपहिया गाड़ी शादी की बुकिंग पूरी कर घर लौट रही थी। उसी दौरान घोषपुकुर की ओर जा रहा एक कंटेनर तेज रफ्तार में थाना झोड़ा मोड़ पर लगे हाइट बार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइट बार टूटकर पास से गुजर रही गाड़ी पर जा गिरा।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग विरोध में सड़क पर उतर आए। कुछ ही देर में सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि 15 टन से अधिक मालवाहक वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए हाइट बार लगाया गया था, लेकिन रात के समय नियमों का पालन नहीं किया जाता। उन्होंने पुलिस पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया है।

बाद में खोरीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दुर्घटना में शामिल कंटेनर को पुलिस ने जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *