March 5, 2026
Sevoke Road, Siliguri
ssb Assembly Election bsf Central forces ELECTION ELECTION COMISSION OF INDIA loksabha election siliguri vidhan sabha election WEST BENGAL westbengal

विधानसभा चुनाव से पहले सिलीगुड़ी हिलकार्ट रोड पर केंद्रीय बलों का रूट मार्च !

Central forces conduct route march on Siliguri Hillcart Road ahead of Assembly elections

आगामी Election को देखते हुए सिलीगुड़ी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर में कुछ दिन पहले ही केंद्रीय बलों की तीन कंपनियां पहुंची हैं, जिसके बाद से विभिन्न इलाकों में लगातार रूट मार्च किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य चुनाव से पहले आम लोगों में भरोसा पैदा करना और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकना है।

गुरुवार को सिलीगुड़ी के व्यस्त Hill Cart Road और आसपास के इलाकों में केंद्रीय बलों का रूट मार्च देखने को मिला। भारी संख्या में सशस्त्र जवानों ने इलाके में पैदल मार्च कर सुरक्षा का संदेश दिया। जवानों की कड़ी निगरानी और गश्त से पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल नजर आया।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अशांति, डर या हिंसा की स्थिति से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। बाजारों, महत्वपूर्ण चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। स्थानीय पुलिस भी केंद्रीय बलों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही है।

रूट मार्च के दौरान आम लोगों में भी काफी उत्सुकता देखने को मिली। कई लोगों का मानना है कि चुनाव से पहले इस तरह की सुरक्षा व्यवस्था से मतदाताओं का आत्मविश्वास बढ़ता है।

प्रशासन का कहना है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। शहर में केंद्रीय बलों की मौजूदगी से साफ है कि प्रशासन चुनाव को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *